HomeकारोबारLucknow, Uttar Pradeshधाम में विशेष भेंट: नववर्ष पर महंत जी ने की बजरंगबली के...

धाम में विशेष भेंट: नववर्ष पर महंत जी ने की बजरंगबली के जीवन व आदर्शों की विस्तृत व्याख्या

धाम में विशेष भेंट: नववर्ष पर महंत जी ने की बजरंगबली के जीवन व आदर्शों की विस्तृत व्याख्या
लखनऊ।
नववर्ष के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला, जब तेज इंडिया TV News 24 की संवाददाता अनिता सिंह अपने कैमरामैन हेमराज सिंह एवं सहायक रिपोर्टर मुकेश सिंह जैसराज के साथ लखनऊ के प्रसिद्ध हनुमान धाम पहुंचीं। इस दौरान टीम ने हनुमान धाम के महंत जी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


भेंट के दौरान महंत जी ने भगवान बजरंगबली के जीवन, चरित्र, शक्ति, भक्ति और मर्यादा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान केवल अपार शक्ति के प्रतीक ही नहीं हैं, बल्कि वे निष्काम सेवा, अटूट भक्ति और पूर्ण निष्ठा के सर्वोच्च आदर्श भी हैं। महंत जी ने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि युवा हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें, तो वे न केवल व्यक्तिगत सफलता प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।


महंत जी ने नववर्ष के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह समय आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और जीवन में नए संकल्प लेने का होता है। ऐसे में हनुमान जी की उपासना मन को शांति, आत्मबल और नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे नववर्ष की शुरुआत सेवा, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ करें।


इस अवसर पर हनुमान धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और नववर्ष के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
पूरे कार्यक्रम के दौरान हनुमान धाम का वातावरण जय श्रीराम और जय बजरंगबली के उद्घोष से गूंजता रहा, जिससे आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ।


अनिता सिंह के साथ कैमरामैन हेमराज सिंह की विशेष रिपोर्ट,
Tej India TV News 24

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
12 %
2.6kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!