
🚨 तेज इंडिया TV NEWS 24 — ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
Reporter Krishna Pratap Tripathi

ब्यूरो हेड यूपी ( TIT NEWS 24 )
गाज़ीपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर—
कक्षा 6 का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता… 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग!
गाज़ीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव में हड़कंप मचा हुआ है। राजभर बस्ती का रहने वाला 12 वर्षीय छात्र विकास राजभर रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया है।
बुधवार सुबह 8 बजे विकास रोज़ की तरह स्कूल के लिए निकला…
लेकिन स्कूल पहुँचा ही नहीं — और अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

बच्चा अपने ननिहाल धर्मागतपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
नाना जीवधन राजभर के मुताबिक—
विकास सुबह खाना खाकर हमेशा की तरह स्कूल निकला, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा।
स्कूल में पूछताछ की गई तो पता चला कि वह उस दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था।
सूचना मिलते ही उसके पिता मूरत राजभर, जो धनेशपुर ग्राम सभा के रहने वाले और किसान हैं, तत्काल पहुंचे और रिश्तेदारों व आस-पड़ोस में घंटों खोजबीन की… लेकिन बच्चे का कोई अता-पता नहीं।

रात में परिजनों ने थक हारकर दुल्लहपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर खोज अभियान तेज कर दिया है।
आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग की जा रही है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मामला अपहरण या किसी के बहकावे में आने जैसा लग रहा है।
वहीं, घर में कोहराम मचा है—
बच्चे की मां, पिता और नाना-नानी रो-रोकर बेहाल हैं।
परिजन बच्चे की सुरक्षित वापसी की लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।
तेज इंडिया TV News 24 आपकी अपील करता है—
यदि विकास के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत दुल्लहपुर थाने या स्थानीय पुलिस को सूचित करें।







Views Today : 94
Total views : 12451