HomeUttar Pradeshगाज़ीपुर जिले के करंडा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई...

गाज़ीपुर जिले के करंडा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की है।

🔴 BIG BREAKING NEWS — तेज इंडिया TV News 24 🔴
गाज़ीपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर

गाज़ीपुर जिले के करंडा क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, थाना करंडा प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि हाल ही में करंडा इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला बदमाश ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पास देखा गया है।
पुलिस टीम जब मौके पर पहुँची, तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही थाना बिरनो प्रभारी बालेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से बदमाश को घेर लिया।

खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर जानलेवा फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। पुलिस की गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी बिरनो भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल बदमाश की पहचान अनीश उर्फ रईस यादव (उम्र 19 वर्ष) पुत्र विंध्याचल यादव, निवासी ग्राम मानिकपुर कोटे, थाना करंडा, जनपद गाज़ीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया:

एक अदद अवैध तमंचा (.315 बोर)

एक खोखा कारतूस

एक मोटरसाइकिल

फिलहाल घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी टीम:
👉 थाना करंडा प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह व उनकी टीम
👉 थाना बिरनो प्रभारी बालेंद्र कुमार व उनकी टीम
👉 अमरनाथ मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, कृष्णा मिश्रा

📍रिपोर्ट — तेज इंडिया TV News 24

यूपी ब्यूरो चीफ – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी ,


📰 Crime Desk | गाज़ीपुर ब्यूरो रिपोर्ट

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
43.2 ° C
43.2 °
43.2 °
12 %
3.5kmh
9 %
Fri
43 °
Sat
46 °
Sun
46 °
Mon
47 °
Tue
44 °

Most Popular

error: Content is protected !!