HomeUncategorizedबिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों...

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही रस्साकशी अब अपने अंतिम दौर में पहुँच गई है

तेज इंडिया टीवी न्यूज़ 24 की विशेष रिपोर्ट
📍 पटना से मुकेश जैसराज की रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही रस्साकशी अब अपने अंतिम दौर में पहुँच गई है। सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन के प्रमुख दल—राजद, कांग्रेस और वामदलों—ने सीट शेयरिंग पर मतभेद सुलझाने के लिए बातचीत तेज कर दी है। सभी दल जल्द से जल्द गठबंधन की सीटों की घोषणा करना चाहते हैं ताकि उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा सके।

इसी बीच, प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जन सुराज लगातार मैदान में सक्रिय है और बिहार में एक नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने की कोशिश कर रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर महागठबंधन सीटों के बंटवारे पर जल्द सहमति नहीं बनाता, तो इसका सीधा फायदा एनडीए और अन्य दलों को मिल सकता है।

📺 तेज इंडिया टीवी न्यूज़ 24
✍️ रिपोर्ट: मुकेश जैसराज, पटना

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
22 %
3.6kmh
37 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!