HomeUncategorizedलखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है —...

लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है — कैंट थाना क्षेत्र के नीलमाथा टैक्सी स्टैंड निवासी 23 वर्षीय युवक प्रभात उर्फ छोटू ने दिवाली की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

तेज़ इंडिया टीवी न्यूज़ 24 की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट 🛑
रिपोर्टर: मुकेश जैसराज | कैमरा: हेमराज सिंह

📍 स्थान: कैंट थाना क्षेत्र, नीलमाथा टैक्सी स्टैंड, लखनऊ

लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है — कैंट थाना क्षेत्र के नीलमाथा टैक्सी स्टैंड निवासी 23 वर्षीय युवक प्रभात उर्फ छोटू ने दिवाली की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात जब सभी लोग खुशियों में डूबे हुए थे, उसके दोस्तों ने बताया प्रभात भी दोस्तों के साथ धूम धाम से दीवाली मना चुका था और घर जाकर लेट गया उसके बाद उसने अपने एक दोस्त को कॉल करके बोला के मै सुसाइड करने जा रहा हु इस पर उसके दोस्त घबरा कर उसके घर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और प्रभात फांसी लगा चुका था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहाँ उन्होंने प्रभात को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभात शांत स्वभाव का लड़का था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह तनाव में चल रहा था।
हालाँकि, आत्महत्या के पीछे की असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

तेज़ इंडिया टीवी न्यूज़ 24 लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है।

📺 कैमरा पर: हेमराज सिंह
🎙️ रिपोर्ट: मुकेश जैसराज, तेज़ इंडिया टीवी न्यूज़ 24, लखनऊ

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
12 %
2.6kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!