
🎯 तेज़ इंडिया TV News 24 — क्राइम ब्रेकिंग न्यूज़ 🎯
🛑 BIG BREAKING NEWS — कानपुर देहात से हृदयविदारक वारदात!
कलयुग को शर्मसार करने वाली घटना में एक मां ने अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रच डाली — वो भी महज़ बीमा के 40 लाख रुपये पाने और अपने प्रेमी के साथ ऐश की ज़िंदगी बिताने के लिए!
👉 मामला कानपुर देहात के अंगदपुर गांव का है, जहां ममता सिंह ने अपने प्रेमी मयंक कटियार के साथ मिलकर बेटे प्रदीप की हत्या करवा दी।
ममता ने बेटे की मौत से पहले चार बीमा पॉलिसी कराई थीं, जिनकी कुल राशि 40 लाख रुपये थी।

🧩 पुलिस जांच में सामने आया कि
बेटे प्रदीप को मां और मयंक के रिश्ते की जानकारी हो गई थी। विरोध करने पर ममता ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली।
26 अक्टूबर को मयंक और उसके छोटे भाई ऋषि कटियार ने प्रदीप को होटल में खाना खिलाने के बहाने बुलाया और रास्ते में हथौड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद शव को कानपुर-इटावा हाईवे पर फेंक दिया गया, ताकि यह सड़क हादसा लगे।
🚔 27 अक्टूबर की सुबह शव मिलने पर पुलिस को पहले दुर्घटना का शक हुआ, लेकिन
मृतक के बाबा जगदीश नारायण के बयान के बाद ममता और मयंक के संबंधों का खुलासा हुआ।
जांच के बाद पुलिस ने ममता, मयंक और ऋषि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

🔫 तलाशी के दौरान पुलिस ने अंगदपुर के पास मुठभेड़ में ऋषि को गिरफ्तार किया, जिसने पुलिस पर फायरिंग भी की थी।
अब पुलिस ने हत्यारिन मां ममता और उसके साथियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
📍 तेज़ इंडिया TV News 24
🗣️ रिपोर्टर – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी
📡 ब्यूरो हेड – उत्तर प्रदेश (TIT News 24)







Views Today : 142
Total views : 12499