HomeUncategorizedमरदह–कासिमाबाद मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 35 करोड़ 84 लाख...

मरदह–कासिमाबाद मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 35 करोड़ 84 लाख 87 हजार रुपये का विशाल बजट स्वीकृत

तेज इंडिया TV News 24
Reporter – Krishna Pratap Tripathi


Big Breaking News
मरदह–कासिमाबाद मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 35 करोड़ 84 लाख 87 हजार रुपये का विशाल बजट स्वीकृत कर दिया गया है। लंबे समय से जाम और खराब सड़क के कारण परेशान क्षेत्रवासियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।
जानकारी के अनुसार, इस परियोजना को 18 माह की समय सीमा में पूरा किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ आवश्यक संरचनात्मक सुधार, लेवलिंग, नाली निर्माण और सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा जाएगा।
सबसे अहम बात यह कि इस परियोजना की स्वीकृति कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लगातार प्रयासों और फॉलो-अप का परिणाम है। सड़क जाम जैसी क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पर अब रोक लगने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से बदहाल इस मार्ग के सुधरने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, एंबुलेंस मूवमेंट और स्कूली बच्चों की सुरक्षा में भी बड़ा सुधार आएगा।
तेज इंडिया TV News 24 पर जुड़े रहें—हम आपको आगे भी हर अपडेट पहुंचाते रहेंगे।

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
37.8 ° C
37.8 °
37.8 °
23 %
3.4kmh
20 %
Wed
41 °
Thu
41 °
Fri
39 °
Sat
41 °
Sun
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!