तेज इंडिया TV News 24

Reporter: Krishna Pratap Tripathi
ब्यूरो चीफ, यूपी

पुनीता सिंह ‘खुशबू’ बनीं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव

पूर्व मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सौंपा नियुक्ति पत्र
नंदगंज/गाजीपुर:
समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए समाजवादी महिला सभा की सक्रिय नेत्री पुनीता सिंह ‘खुशबू’ को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री एवं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपकर की गई।
नियुक्ति के अवसर पर पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने महिला संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
गाजीपुर के राजनीतिक गलियारों में यह नियुक्ति विशेष चर्चा का विषय बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर माह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गाजीपुर दौरे के दौरान पति-पत्नी दोनों समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। दोनों का राजनीतिक अनुभव वर्षों पुराना है और बीते चार वर्षों में इन्होंने गाजीपुर में सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों के जरिए एक अलग पहचान बनाई है।
राजनीतिक परिचय
हरियाणा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं।
यादव महासभा, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव की पत्नी हैं।

पिछड़ा-दलित विकास महासंघ, उत्तर प्रदेश की महिला विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर दायित्व निभा चुकी हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान
पीजी कॉलेज, गाजीपुर से बीए की डिग्री।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीएड।
गाजीपुर में शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रही हैं तथा एक निजी विद्यालय की प्रिंसिपल भी हैं।
सामाजिक सरोकारों के तहत प्रत्येक वर्ष नवरात्रि में 9 बेटियों को गोद लेकर निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराती हैं।
इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. समीर सिंह, समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल, यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव (प्रधान), करंडा ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामआशीष यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सूरज राम बागी, जिला पंचायत सदस्य शिवपूजन यादव ‘पांचू’, पूजा कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पुनीता सिंह ‘खुशबू’ की नियुक्ति से महिला संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में गाजीपुर सहित पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक पकड़ और मजबूत होगी।







Views Today : 3
Total views : 15556