HomeUncategorizedअसिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा अप्रैल में, पीजीटी मई में होगी

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा अप्रैल में, पीजीटी मई में होगी

तेज इंडिया TV News 24 | रिपोर्टर: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा अप्रैल में, पीजीटी मई में होगी


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा से जुड़ी बड़ी भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2026 की भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार विज्ञापन संख्या 51 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
गौरतलब है कि इस परीक्षा को पहले अनियमितताओं के चलते मुख्यमंत्री के निर्देश पर 7 जनवरी को निरस्त कर दिया गया था। अब आयोग ने पूरी तैयारी के साथ दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 910 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिसके लिए 82 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
इसके साथ ही आयोग ने अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी हैं।
प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा: 9 और 10 मई 2026
प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) परीक्षा: 3 और 4 जून 2026
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की तिथियां भी कैलेंडर में शामिल की गई हैं।
शिक्षा सेवा चयन आयोग के इस फैसले से लंबे समय से परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थियों में नई उम्मीद जगी है। अब सभी की निगाहें पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।
तेज इंडिया TV News 24 — खबर वही, जो सच बताए।

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
11 %
4.4kmh
4 %
Fri
35 °
Sat
45 °
Sun
46 °
Mon
47 °
Tue
46 °

Most Popular

error: Content is protected !!