HomeUncategorizedकाशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

🚨 BIG BREAKING | वाराणसी से बड़ी खबर 🚨


काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


वाराणसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी पुलिस में तैनात दरोगा शिवाकर मिश्रा, जो काशी विद्यापीठ चौकी के इंचार्ज हैं, को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
मौके पर दरोगा का चेहरा झुका हुआ था और वह मायूस हालत में बैठे नजर आए। आरोप है कि दरोगा ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी युवक का नाम हटाने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।


पूरा मामला क्या है?
चंदौली जिले के अलीनगर मुगलचक निवासी प्रहलाद गुप्ता और उनकी पत्नी ममता गुप्ता के बीच विवाद चल रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ कुल 5 मुकदमे दर्ज कराए थे, जिनमें से एक केस जेल में रहने के दौरान भी दर्ज हुआ था। इन मामलों की विवेचना काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी शिवाकर मिश्रा कर रहे थे।
आरोप है कि विवेचक ने मुकदमा खत्म करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की और पैसे न देने पर धाराएं बढ़ाकर जेल भेजने की धमकी दी।
ऐसे पकड़ा गया रिश्वतखोर
आज 28 जनवरी को प्रहलाद गुप्ता, एंटी करप्शन वाराणसी टीम के साथ इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में चौकी पहुंचे। दरोगा ने पैसे मांगे तो प्रहलाद ने 20 हजार रुपये देने की कोशिश की, लेकिन दरोगा ने चौकी में मौजूद सिपाही गौरव द्विवेदी को पैसे लेने के लिए कहा।
जैसे ही सिपाही गौरव द्विवेदी ने 20 हजार रुपये लेकर अपनी जैकेट की जेब में रखे, एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। टीम को देखते ही सिपाही ने रुपये फेंकने की कोशिश की, लेकिन टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया।


कार्रवाई जारी
एंटी करप्शन टीम ने दरोगा और सिपाही दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
📍 स्थान: वाराणसी
🖊️ रिपोर्ट: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी
तेज इंडिया TV News 24 | CMD Desk

BigBreaking #Varanasi #BriberyCase #AntiCorruption #UPPolice #RedHanded

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
11 %
4.4kmh
4 %
Fri
35 °
Sat
45 °
Sun
46 °
Mon
47 °
Tue
46 °

Most Popular

error: Content is protected !!