
तेज इंडिया TV News 24 | CMD Desk, गाजीपुर
रिपोर्टर: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी

गाजीपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, तीन थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले
गाजीपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसपी द्वारा तीन थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिससे जिले की पुलिसिंग में नई ऊर्जा और सक्रियता देखने को मिल रही है।
निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडे, जो अब तक सुहवल थाने में तैनात थे, उन्हें प्रभारी निरीक्षक सादात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दुल्लहपुर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को सुहवल थाने की कमान दी गई है। इसके अलावा, सादात में तैनात रहे उपनिरीक्षक वागीश विक्रम सिंह को अब दुल्लहपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक के इस निर्णय को प्रशासनिक मजबूती और अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नए प्रभार के साथ तीनों थानों में पुलिसिंग और जनसुनवाई में तेजी आएगी, जिससे आम जनता को बेहतर सुरक्षा और न्याय मिल सकेगा।
तेज इंडिया TV News 24 लगातार रखेगा गाजीपुर पुलिस प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आप तक।







Views Today : 4
Total views : 15557