Homeबड़ी ख़बरें₹392 करोड़ की 114 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, विकास को मिली...

₹392 करोड़ की 114 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास, विकास को मिली नई रफ्तार

🔴 BREAKING NEWS | तेज इण्डिया TV News 24

🎤 Reporter – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी | CMD Desk
📍 मऊ, उत्तर प्रदेश, भारत

मऊ को मिली ₹392 करोड़ की विकास सौगात

114 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में आज विकास और जनकल्याण का ऐतिहासिक दिन देखने को मिला, जहां ₹392 करोड़ से अधिक लागत की 114 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की डबल इंजन विकास नीति की झलक साफ दिखाई दी। संबोधन में कहा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने नए भारत का निर्माण होते देखा है और विकास की यह रफ्तार बिना रुके लगातार जारी है।

इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र एवं चेक वितरित किए गए। मंच से जनपद वासियों को विकास कार्यों की सौगात पर बधाई दी गई।

ग्रामीण सैनिक हस्पताल का लोकार्पण

साथ ही जनपद मऊ में ग्रामीण सैनिक हॉस्पिटल का भी लोकार्पण किया गया। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त इस अस्पताल को ग्रामीण क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर डॉ. पी.एन. सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि राष्ट्र प्रथम की भावना से ही ऐसे प्रेरणादायी कार्य संभव होते हैं।

मऊ में विकास, स्वास्थ्य और जनकल्याण को लेकर सरकार के बड़े संदेश ने राजनीतिक माहौल को भी गर्म कर दिया है।

तेज इण्डिया TV News 24
सच्चाई के साथ सबसे आगे।

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
41.5 ° C
41.5 °
41.5 °
15 %
2.9kmh
34 %
Wed
41 °
Thu
43 °
Fri
39 °
Sat
41 °
Sun
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!