
तेज इंडिया TV News 24
Reporter – Krishna Pratap Tripathi
News Hub
अयोध्या से बड़ी खबर:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि “मस्जिद के शिलान्यास पर न मुझे बुलाया जाएगा और न ही मैं जाऊंगा”। बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वह हमेशा अपने कर्तव्य और धर्म के मानकों पर चलते हैं, और उन्हें पता है कि मस्जिद निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में न तो उन्हें निमंत्रण मिलेगा और न ही वे वहां जाएंगे।
दरअसल, इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अयोध्या के रौनाही में बनने जा रही मस्जिद को लेकर पत्रकारों ने सवाल पूछा था। CM योगी ने कहा कि उनका कार्य केवल वही है जो उनके कर्तव्य में आता है—वे उसी का पालन करेंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान—“राम सबके हैं”—पर भी योगी ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह बात पहले से ही स्पष्ट थी और इस पर “बुद्धि” अब आनी शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए सरकार हर संभव सुविधाएं दे रही है और वह स्वयं भी समय–समय पर निरीक्षण करते हैं।
राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के आयोजक राम मंदिर ट्रस्ट हैं, लेकिन सरकार होने के नाते सहयोग देना उनका दायित्व है, ऐसा भी उन्होंने कहा।
हिंदू समाज में प्रतिक्रिया:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद हिंदू संगठनों और समर्थकों में उत्साह और विश्वास देखने को मिला है। हिंदुत्व की विचारधारा पर आधारित राजनीति से उभरे योगी आदित्यनाथ को हिंदू समाज का एक सशक्त नेता माना जाता है। समर्थक यह मानते हैं कि हिंदुत्व की रक्षा और गौरव के लिए योगी जी दृढ़ संकल्पित हैं, और उनके नेतृत्व में प्रदेश मजबूत होकर आगे बढ़ रहा है।
तेज इंडिया TV News 24 के लिए
Reporter Krishna Pratap Tripathi







Views Today : 15
Total views : 12588