तेज इंडिया TV News 24 का ऐप डाउनलोड करें-
यहां से – 👉 www.tejindiatvnews24.com
🎙️ तेज इंडिया TV News 24
Reporter – KRISHNA PRATAP TRIPATHI
🗳️ मध्य प्रदेश में जल्द होंगे सहकारी समितियों, मंडियों और निकायों के चुनाव — सीएम मोहन यादव ने दिए तैयारी के निर्देश
भोपाल से बड़ी खबर —
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिए हैं कि राज्य में लंबे समय से लंबित पड़े सहकारी समितियों, कृषि उपज मंडियों और निकायों के चुनाव अब जल्द कराए जाएंगे।
सीएम ने अधिकारियों को तैयारी तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले परिसीमन और आरक्षण प्रक्रिया नए सिरे से की जाएगी।
👉 सरकार की योजना है कि नए साल से एक-एक करके सभी लंबित चुनाव कराए जाएं, ताकि कार्यकर्ताओं में जोश लौटे और भाजपा के प्रति जनभावना का भी अंदाजा लगाया जा सके।
📍 जानकारी के मुताबिक —
प्रदेश की 259 कृषि उपज मंडियों में वर्ष 2017 से चुनाव नहीं हुए हैं।
वहीं, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 2018 से चुनाव नहीं कराए गए हैं।
इन समितियों और मंडियों से लाखों किसान जुड़े हुए हैं, ऐसे में इन चुनावों का असर सीधे विधानसभा और लोकसभा चुनावों तक पड़ सकता है।
🏛️ निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी भी शुरू
राज्य निर्वाचन आयोग ने 2027 में प्रस्तावित निकाय और पंचायत चुनावों के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग ने परिसीमन आयोग गठन का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है, जिसके लिए नगर पालिका और पंचायत राज अधिनियम में संशोधन जरूरी होगा।
📊 भविष्य में जनगणना के बाद विधानसभा और लोकसभा परिसीमन की प्रक्रिया में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है — कुछ सीटें खत्म होंगी और कुछ नई सीटें बन सकती हैं, साथ ही आरक्षण व्यवस्था में भी परिवर्तन संभव है।
🎤 कैमरामैन के साथ —
KRISHNA PRATAP TRIPATHI,
तेज इंडिया TV News 24, भोपाल।







Views Today : 93
Total views : 12450