
तेज इंडिया TV News 24
रिपोर्टर: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी | CMD डेस्क गाज़ीपुर (उ.प्र.)

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: गाज़ीपुर पुलिस लाइन में दिखा होली का अनोखा रंग, DM-SP भी हुए रंगों में सराबोर

गाज़ीपुर में होली पर्व सकुशल सम्पन्न होने के बाद पुलिस महकमे में भी रंगों की बौछार देखने को मिली। पर्व के दूसरे दिन पुलिस लाइन गाज़ीपुर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी रंगों में पूरी तरह सराबोर नजर आए।
समारोह में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा समेत अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ त्योहार का उत्सव मनाया।

होली के इस रंगारंग माहौल में पुलिस अधिकारी भी पूरी तरह उत्साहित दिखाई दिए। कई अधिकारी रंगों से सराबोर हो गए और उत्सव का आनंद लेते नजर आए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सभी पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिसकर्मी सदैव कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें।
🎤 गाज़ीपुर से कृष्णा प्रताप त्रिपाठी की रिपोर्ट, तेज इंडिया TV News 24।







Views Today : 15
Total views : 12588