
ब्रेकिंग न्यूज़ | तेज इंडिया TV News 24
“जहाँ सरकार नहीं पहुँची, वहाँ युवा पहुँचे”
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत करूई ग्रामसभा के छोटे से गांव बिरोहियां में युवाओं ने मिसाल कायम कर दी है।

यहाँ युवा कल्याण समिति के सदस्यों ने किसी भी शासन-प्रशासन या जनप्रतिनिधि की मदद के बिना, आपसी सहमति और सहयोग से चंदा इकट्ठा कर वर्षों से उपेक्षित खेल मैदान को समतल करा दिया।
👉 न कोई फाइल चली,
👉 न कोई आश्वासन मिला,
👉 न कोई नेता पहुँचा —
फिर भी काम हुआ!

यह कदम न सिर्फ गांव के बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए उम्मीद की किरण है, बल्कि पूरे सिस्टम के लिए एक सवाल भी—
जब गांव के युवा कर सकते हैं, तो जिम्मेदार क्यों नहीं?
📍 ग्राउंड से रिपोर्ट
Reporter / CMD – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी
तेज इंडिया TV News 24
⚡ यह सिर्फ खबर नहीं, जनसंकल्प की ताकत है!







Views Today : 15
Total views : 12588