HomeUttar Pradeshगाजीपुर, उत्तर - प्रदेशथाना जंगीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

थाना जंगीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

थाना जंगीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गाजीपुर, उत्तर प्रदेश।
थाना जंगीपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष जंगीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टॉप टेन में शामिल हिस्ट्रीशीटर व शातिर अपराधी झुन्नू बिन्द (उम्र लगभग 23 वर्ष) को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 15 दिसंबर 2025 को संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान बघोल पुलिया के पास से पुलिस ने अभियुक्त को धर दबोचा। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना जंगीपुर का घोषित टॉप टेन अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कुल 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में
उप निरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा और उप निरीक्षक जमालुद्दीन सहित पुलिस बल शामिल रहा।

➡️ जंगीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप, कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस का सख्त संदेश।

रिपोर्ट — कृष्णा प्रताप त्रिपाठी
तेज इंडिया TV News 24

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
35.5 ° C
35.5 °
35.5 °
12 %
2.6kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
39 °
Mon
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!