HomeकारोबारLucknow, Uttar Pradesh१६ शिक्षकों के नाम और कागजात एक जैसे! शिक्षा विभाग में हड़कंप,...

१६ शिक्षकों के नाम और कागजात एक जैसे! शिक्षा विभाग में हड़कंप, जांच तेज

तेज इंडिया TV News 24
ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ डेस्क
हेडलाइन:
⚠️ 16 शिक्षकों के नाम और कागजात एक जैसे! शिक्षा विभाग में हड़कंप, जांच तेज


लखनऊ/गाज़ीपुर:
उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब 16 शिक्षकों के नाम, पिता का नाम और कागजात एक जैसे मिलने का मामला सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, गाज़ीपुर, वाराणसी, जौनपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में तैनात 16 शिक्षकों के दस्तावेजों में समानता पाई गई। इस खुलासे के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित शिक्षकों को 16 मार्च को लखनऊ तलब किया है।
बताया जा रहा है कि मानव संपदा पोर्टल पर जांच के दौरान यह चौंकाने वाली गड़बड़ी सामने आई। जांच में पाया गया कि कुछ शिक्षकों की एक से अधिक आईडी सक्रिय हैं, जिससे पूरे मामले में फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है।


मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब
एक शिक्षक ने चुपचाप त्यागपत्र दे दिया,
जबकि दो अन्य शिक्षक भूमिगत हो गए।
शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को अपने मूल शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, अंकपत्र, आधार कार्ड और सेवा पुस्तिका के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में फर्जीवाड़ा सिद्ध हुआ तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


📍 रिपोर्ट: Krishna Pratap Tripathi
CMD Desk, Lucknow
Tez India TV News 24

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
43.2 ° C
43.2 °
43.2 °
12 %
3.5kmh
9 %
Fri
43 °
Sat
46 °
Sun
46 °
Mon
47 °
Tue
44 °

Most Popular

error: Content is protected !!