🎯 तेज इंडिया TV News 24
NEWS AGENCY
Reporter – Krishna Pratap Tripathi
जनपद सोनभद्र से बड़ी ब्रेकिंग क्राइम न्यूज़
🔴 महिला से लूट और छेड़खानी में शामिल तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल 🔴
सोनभद्र से इस वक्त की बड़ी खबर—महिला से नकदी, मोबाइल और आभूषण छीनने एवं छेड़खानी की घटना में शामिल तीन आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीनों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 3 तमंचे, लूटे गए 2 मोबाइल और 7 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं।
घायल आरोपियों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सोनभद्र लाया गया है।
👉 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —
1️⃣ अजय कुमार, पुत्र लक्ष्मण, निवासी ग्राम बलियारी थाना रायपुर, हाल पता काशीराम आवास थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2️⃣ अगस्त कुमार, पुत्र राजेंद्र, निवासी जयपुरिया स्कूल के पास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
3️⃣ चंद्रभूषण, पुत्र स्व. लालचंद, निवासी ग्राम लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
सोनभद्र पुलिस की सक्रियता से इस मुठभेड़ में लूट और छेड़खानी के आरोपियों को दबोचने में बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।
📍 स्थान: जनपद सोनभद्र
📆 रिपोर्ट: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी, तेज इंडिया TV News 24
📰 #BreakingNews #SonebhadraPolice #Encounter #CrimeNews #TezIndiaTVNews24 #UPPolice #KrishnaPratapTripathi







Views Today : 84
Total views : 12441