Homeक्राइमकोचिंग पढ़ने जा रही दो छात्राएं पिकअप वाहन की टक्कर से गंभीर...

कोचिंग पढ़ने जा रही दो छात्राएं पिकअप वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल

🎯 तेज इंडिया TV News 24
NEWS AGENCY
Reporter – Krishna Pratap Tripathi

🔴 BIG BREAKING – आजमगढ़ से बड़ी खबर! 🔴

कोचिंग पढ़ने जा रही दो छात्राएं पिकअप वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल-फुलवरिया मार्ग पर आज सुबह करीब साढ़े पाँच बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। माहुल स्थित अवध चिकित्सालय के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साइकिल सवार दो छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल छात्राओं की पहचान —
1️⃣ साक्षी (15 वर्ष)
2️⃣ सुतीक्षा (14 वर्ष)
दोनों बहनें मोलनापुर निवासी अनिल कुमार की पुत्रियाँ हैं और कक्षा 10 की छात्राएं हैं।

दोनों रोज़ की तरह एक ही साइकिल से माहुल बाज़ार में कोचिंग पढ़ने जा रही थीं। तभी तेज़ रफ़्तार पिकअप ने इन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं और साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को अवध चिकित्सालय माहुल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
वहीं, भागने की कोशिश कर रहे पिकअप चालक को ग्रामीणों ने कंधरापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल नाके पर घेर लिया। खुद को घिरा देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक और मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

📍 स्थान: माहुल, जनपद आजमगढ़
📆 दिनांक: शुक्रवार सुबह
🗣️ रिपोर्ट: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी, तेज इंडिया TV News 24

BreakingNews #Azamgarh #CrimeNews #RoadAccident #UPPolice #TezIndiaTVNews24 #KrishnaPratapTripathi #StudentAccident


तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
77 %
1.7kmh
89 %
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!