Homeबड़ी ख़बरेंअपराधरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रशांत सिंह की दर्दनाक सड़क हादसे...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रशांत सिंह की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

🚨 BREAKING NEWS | तेज इण्डिया TV News 24 🚨
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रशांत सिंह की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत


नई दिल्ली/बलिया/इंदौर।
देश के रक्षा मंत्री Rajnath Singh के भतीजे प्रशांत सिंह की मध्य प्रदेश के इंदौर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रशांत सिंह उछलकर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद उनके मित्र तत्काल उन्हें गंभीर अवस्था में इंदौर के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


कौन थे प्रशांत सिंह?
प्रशांत सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के रेवती क्षेत्र स्थित गायघाट गांव के निवासी थे। उनके पिता प्रदीप सिंह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाई हैं। इस दुखद घटना से पूरे परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।


विशेष विमान से दिल्ली पहुंचाया गया पार्थिव शरीर
प्रशांत सिंह के पार्थिव शरीर को विशेष विमान के माध्यम से इंदौर से दिल्ली लाया गया, जहां से अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव बलिया भेजा जाएगा।


फरार बस चालक की तलाश जारी
दुर्घटना के बाद आरोपी बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उसकी पहचान करने में जुटी है।


तेज इण्डिया TV News 24


Reporter: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी | CMD Desk
🔴 “एक तेज रफ्तार बस ने छीन ली एक युवा जिंदगी, रक्षा मंत्री के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़”
प्रशांत सिंह की असामयिक मृत्यु से बलिया समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
84 %
0.6kmh
100 %
Tue
33 °
Wed
32 °
Thu
30 °
Fri
27 °
Sat
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!