🎯 तेज इंडिया TV News 24
NEWS AGENCY
Reporter – Krishna Pratap Tripathi
🔴 BIG BREAKING — बदायूं से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर! 🔴
पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार
बदायूं जनपद में एंटी करप्शन टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार, बिसौली कोतवाली क्षेत्र में तैनात ग्राम विकास अधिकारी गौरव कुमार सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, ग्राम विकास अधिकारी ने एक पूर्व सैनिक से कोटा की दुकान के प्रस्ताव की फाइल पास करने के लिए ₹40,000 की रिश्वत मांगी थी।
पूर्व सैनिक की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और ₹5,000 की पहली किस्त लेते ही सचिव साहब को दबोच लिया।
कार्रवाई के बाद टीम ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर बिसौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई और उसे जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई प्रशासन में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की सख्ती को दर्शाती है।
📍 स्थान: बिसौली, जनपद बदायूं
📆 दिनांक: शुक्रवार
🗣️ रिपोर्ट: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी, तेज इंडिया TV News 24







Views Today : 84
Total views : 12441