Homeअपराधगोरखपुर , उत्तर - प्रदेश।गोरखपुर से दिल दहला देने वाली खबर!

गोरखपुर से दिल दहला देने वाली खबर!

🛑 Big Breaking News — तेज़ इंडिया TV News 24
Reporter: कृष्ण प्रताप त्रिपाठी | ब्यूरो चीफ – उत्तर प्रदेश


गोरखपुर से दिल दहला देने वाली खबर!


गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के करही घाट पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी नाव 🛥️ हुर्रा गोर्रा नदी 🏞️ में पलट गई। इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि अन्य की तलाश अब भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, राजधानी गांव से करही की ओर जा रही नाव में आठ लोग और कुछ बाइकें सवार थीं। नदी के बीच तेज़ धार और अधिक भार के चलते नाव अचानक पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
कई लोग तैरकर किसी तरह किनारे तक पहुंच गए, लेकिन राजधानी गांव निवासी कृष्ण कुमार चतुर्वेदी (कक्षा 9 का छात्र) गहरे पानी में समा गया। सबसे हृदयविदारक क्षण तब आया जब कृष्ण के पिता मतनेश चतुर्वेदी, जो उसी नाव में सवार थे, बेटे को बचाने की कोशिश में भतीजे ओम का हाथ पकड़कर बाहर ले आए — लेकिन जब तक लौटकर कृष्ण की तलाश की, वह लहरों में समा चुका था। 😢
करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किशोर का शव बरामद किया गया। वहीं, नदी में डूबी कई बाइकों की तलाश भी देर रात तक जारी रही।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में पुल निर्माण की मांग वर्षों से लंबित है, और नाव ही एकमात्र पार जाने का साधन है। हादसे के वक्त नाव चालक ने नाव में लगे दमकल इंजन को अचानक स्टार्ट कर दिया, जिससे नाव ठोकर से टकराई और पलट गई।
बसुही गांव निवासी विशाल नामक युवक ने कई लोगों को डूबने से बचाया।
यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और क्षेत्र में अधूरी सुविधाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
📍स्थान: करही घाट, झंगहा थाना क्षेत्र, गोरखपुर
🕒 समय: शनिवार दोपहर
☠️ मृतक: कृष्ण कुमार चतुर्वेदी (कक्षा 9 छात्र)
🚤 कारण: नाव में ओवरलोड और तेज़ धार

GorakhpurNews #UPBreaking #BoatAccident #TezIndiaTVNews24 #KrishnaPratapTripathi #गोरखपुरदुर्घटना #BreakingNews

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
68 %
1.3kmh
99 %
Sun
30 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!