मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में और मिजोरम के माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ आज लखनऊ में आयोजित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली एवं 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के भव्य समापन समारोह में सहभाग किया।
युवाओं ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के कार्यक्रमों से जुड़कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को राष्ट्रीय जम्बूरी के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
मा. राष्ट्रपति जी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का हृदय से अभिनंदन एवं युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
🔴 BIG BREAKING — लखनऊ LIVE 🔴
तेज़ इंडिया TV पर सबसे पहले और सबसे तेज़ अपडेट!
नमस्कार, मैं हूँ अनीता सिंह, और आप देख रहे हैं तेज़ इंडिया TV News 24।

लखनऊ से इस वक्त की सबसे बड़ी ब्रेकिंग — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ ही देर पहले 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के भव्य मंच पर पहुँचीं, और उनके आगमन के साथ पूरा जंबूरी ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा!

🚨 सिक्योरिटी हाई-अलर्ट — जंबूरी ग्राउंड किले में तब्दील!
राष्ट्रपति मुर्मू के पहुंचते ही
पुलिस
RAF
स्पेशल प्रोटेक्शन टीम
पूरी तरह एक्शन में दिखी।
मुख्य द्वार से लेकर मुख्य मंच तक तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था— किसी को भी बिना जांच अंदर जाने की अनुमति नहीं।
🎖️ गार्ड ऑफ ऑनर — स्काउट-गाइड्स का विशेष सम्मान
राष्ट्रपति मुर्मू को
✨ स्काउट-गाइड्स ने शौर्य और अनुशासन की मिसाल पेश करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया
✨ विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियों का उन्होंने अवलोकन किया
✨ युवाओं को सेवा, अनुशासन और नेतृत्व बनाए रखने की प्रेरणा दी
🌍 देशभर से आए हज़ारों युवा — उत्साह चरम पर
जंबूरी ग्राउंड में ऐसा जोश—
कि हर युवा के चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम लगातार जारी, मंच भव्य रोशनी से सजा…
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति को युवा अपने लिए जीवन का सबसे बड़ा प्रेरणादायक क्षण बता रहे हैं।

🔵 LIVE अपडेट: राष्ट्रपति कर रहीं अवलोकन, जल्द होगा विशेष इंटरैक्शन
इस समय राष्ट्रपति मुर्मू पूरे परिसर का अवलोकन कर रही हैं और थोड़ी देर बाद स्काउट-गाइड्स के साथ एक विशेष संवाद भी प्रस्तावित है।
पूरा मैदान उनकी हर गतिविधि पर नजरें जमाए हुए है।
🎤 लखनऊ से LIVE ग्राउंड रिपोर्ट
मैं हूँ अनीता सिंह
ब्यूरो चीफ, लखनऊ
कैमरा पर्सन: हेमराज सिंह

आप देख रहे हैं — तेज़ इंडिया TV News 24
“सबसे पहले, सबसे तेज़!”







Views Today : 15
Total views : 12588