Homeबड़ी ख़बरेंकेंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस पर आराध्या ठाकुर की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने...

केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस पर आराध्या ठाकुर की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने मोहा मन

तेज इंडिया TV News 24
Reporter: Anita Singh
News Hub: दिल्ली


केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस पर आराध्या ठाकुर की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने मोहा मन


राष्ट्रीय मंच पर जाले की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान
दिल्ली/दरभंगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के 63वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के दरभंगा जिले के जाले प्रखंड स्थित रतनपुर गांव की प्रतिभाशाली बालिका आराध्या ठाकुर ने भरतनाट्यम की मनोहारी प्रस्तुति देकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला का परचम लहराया। कक्षा 7 की छात्रा आराध्या ठाकुर, जो पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-25, रोहिणी (दिल्ली) की छात्रा हैं, ने शिव-पार्वती के भावपूर्ण रूप में भरतनाट्यम प्रस्तुत कर दर्शकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


यह भव्य समारोह डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ऑडिटोरियम, दिल्ली कैंट में आयोजित किया गया, जहां स्कूली शिक्षा में उत्कृष्टता के 63 वर्षों का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में श्री विकास गुप्ता (भा.प्र.से.) आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष अतिथि के रूप में श्री संजय कुमार (आईएएस), सचिव, विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (DoSEL), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्रालय के तहत विभिन्न स्वायत्त संस्थानों के प्रमुखों के साथ सुश्री प्राची पांडे, संयुक्त सचिव, शिक्षा मंत्रालय ने भी कार्यक्रम की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान संसद सत्र के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इसके बावजूद समारोह की गरिमा और सांस्कृतिक ऊंचाई में कोई कमी नहीं आई, जिसका श्रेय प्रतिभागी विद्यार्थियों और कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को जाता है।


आराध्या ठाकुर का चयन इस राष्ट्रीय मंच के लिए उनकी कठोर साधना, अनुशासन और शास्त्रीय नृत्य में दक्षता के आधार पर हुआ। भरतनाट्यम जैसी शास्त्रीय विधा में उनकी परिपक्वता और भाव-प्रदर्शन ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। मंच से आयुक्त केवीएस श्री विकास गुप्ता द्वारा दिया गया आशीर्वचन आराध्या के लिए विशेष गौरव का क्षण रहा।

File foto


आराध्या के पिता एवं समाजसेवी केशव ठाकुर सहित परिवारजनों ने इसे बेटी की मेहनत, लगन और कला के प्रति समर्पण का परिणाम बताया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सरोज कुमार राय ने बधाई संदेश में कहा कि आराध्या की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को गरिमामय और स्मरणीय बना दिया। विद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया।
इस उपलब्धि से रतनपुर गांव और पूरे जाले प्रखंड में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आराध्या की सफलता से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा और के के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने आराध्या ठाकुर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा से जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।


तेज इंडिया TV News 24
राष्ट्रीय मंच पर उभरती प्रतिभाओं की सशक्त आवाज

🙏मनमोहक क्लिप यहां से देखें ,,, ,,,👇

।। भारत का अति प्राचीन नृत्य ।।

भगवान शिव जी का आशीर्वाद और तेज इंडिया TV News 24 की टीम के तरफ से बिटिया रानी को अशेष शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

🙏 कृपया लाइक शेयर कमेंट्स अवश्य करें 🤳

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
63 %
0.3kmh
99 %
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!