ब्रेकिंग न्यूज़
मऊ से बड़ी खबर सामने आई है।

मऊ बस स्टेशन का नाम अब पंडित अल्लू राय शास्त्री बस स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी और जननेता पंडित अल्लू राय शास्त्री के सम्मान में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
नववर्ष के अवसर पर बस स्टेशन परिसर में लगे बैनर और सूचना बोर्डों के माध्यम से इस नाम परिवर्तन की जानकारी सार्वजनिक की गई।
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।
बताया जा रहा है कि इससे नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान को जानने और समझने की प्रेरणा मिलेगी।
मऊ से इस वक्त की बड़ी खबर,

तेज इंडिया TV News 24 के लिए ब्रेकिंग न्यूज़।







Views Today : 3
Total views : 15556