
तेज इंडिया TV News 24
Reporter: Krishna Pratap Tripathi
स्थान: आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
आजमगढ़ जिले के मरखापुर क्षेत्र में शुक्रवार, 09 जनवरी 2025 को एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय श्री दुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंद्रेश्वर, आजमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

यह आयोजन आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार की प्रेरणा तथा निदेशक प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार सिंह एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, आवश्यक जांच तथा होम्योपैथिक औषधियों का मुफ्त वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में सर्दी-खांसी, बुखार, एलर्जी, त्वचा रोग, जोड़ों का दर्द, पाचन संबंधी विकार, महिला एवं बाल रोग जैसी बीमारियों का उपचार किया गया।

चिकित्सकों की टीम ने पूरे समर्पण भाव से मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। इस शिविर के माध्यम से 200 से अधिक मरीजों ने होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
तेज इंडिया TV News 24
जनहित की खबर, भरोसे के साथ







Views Today : 15
Total views : 12588