HomeE-Paperआरोपी को जेल ले जाते समय पुलिस की बड़ी लापरवाही

आरोपी को जेल ले जाते समय पुलिस की बड़ी लापरवाही

🚨 क्राइम ब्रेकिंग न्यूज़ |

तेज इंडिया TV News 24


गाजीपुर से बड़ी खबर
मरदह थाने पर तैनात एक आरोपी को जेल ले जाते समय पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव की तहरीर पर कोतवाली गाजीपुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी लालबाबू मौर्या पुत्र अजय मौर्या, निवासी ग्राम बंकाखास, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर को जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।
इस मामले में आरोपी को ले जा रहे दो पुलिसकर्मियों—
▶️ आरक्षी चंद्रशेखर यादव
▶️ आरक्षी राजेश भारतीय
के विरुद्ध लापरवाही व फरार कैदी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर सघन अभियान चलाया जा रहा है, वहीं उच्च अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।


तेज इंडिया TV News 24
Reporter: Krishna Pratap Tripathi
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश
📌 ब्रेकिंग अपडेट्स के लिए बने रहें तेज इंडिया TV News 24 के साथ…

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
63 %
0.3kmh
99 %
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!