HomeकारोबारLucknow, Uttar Pradeshबड़ी स्वास्थ्य पहल: 10 फरवरी को जिलेभर में बच्चों को खिलाई जाएगी...

बड़ी स्वास्थ्य पहल: 10 फरवरी को जिलेभर में बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि रोधी दवा

बड़ी स्वास्थ्य पहल: 10 फरवरी को जिलेभर में बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि रोधी दवा


गाज़ीपुर | तेज इंडिया TV News 24 | रिपोर्ट: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी


गाज़ीपुर जिले में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और शारीरिक-मानसिक विकास को लेकर प्रशासन ने बड़ी पहल की है। आगामी 10 फरवरी को जिले के 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि रोधी दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी।
इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक 21 जनवरी को आयोजित की जा चुकी है। बैठक में सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि बच्चों के शरीर में पनपने वाले कृमि उनके विकास में गंभीर बाधा बनते हैं। इन्हें समाप्त करने के लिए एल्बेंडाजोल की एक खुराक सभी बच्चों को दी जाएगी। वहीं, जो बच्चे किसी कारणवश छूट जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को मॉप-अप अभियान के तहत दवा दी जाएगी।


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. के. सिंह ने जानकारी दी कि
1 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर,
6 से 14 वर्ष के बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों व मदरसों में,
और उच्च आयु वर्ग के बच्चों को हाई स्कूल व इंटर कॉलेजों में दवा खिलाई जाएगी।
जो बच्चे किसी भी शैक्षणिक संस्था में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दवा दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों, मदरसों और हाई स्कूलों की मैपिंग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है ताकि बच्चों की संख्या के अनुसार पर्याप्त दवा उपलब्ध कराई जा सके।
इसके अतिरिक्त बाल सुधार गृह और किशोर संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को भी जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से कृमि रोधी दवा खिलाई जाएगी।

10 फरवरी को जिलेभर में चलेगा कृमि मुक्ति अभियान
1 से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि रोधी दवा


प्रशासन का दावा है कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गई हैं और अभियान को लेकर पूरी तैयारी पूरी कर ली गई है।

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
63 %
0.3kmh
99 %
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!