
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | तेज इंडिया TV News 24
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
चयनित शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश के लाखों शिक्षकों की चिंता ब ढ़ा दी है। टीईटी (Teacher Eligibility Test) को लेकर केंद्र सरकार के ताज़ा जवाब के बाद स्थिति और स्पष्ट हो गई है।

📰 क्या है पूरा मामला?
संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि—
➡️ टीईटी पास करना अब भी अनिवार्य योग्यता बनी रहेगी
➡️ इस संबंध में फिलहाल कोई नई राहत या छूट की योजना नहीं है
इस बयान के बाद खासकर 2011 से पहले नियुक्त शिक्षक और लंबे समय से छूट की उम्मीद लगाए बैठे शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है।
⚖️ कानूनी स्थिति क्या कहती है?

📌 बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (RTE Act) के तहत
📌 कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए
👉 टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है
साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) की अधिसूचना के अनुसार भी यह नियम लागू है।
⏳ सेवारत शिक्षकों पर क्या असर?
🔸 जिन शिक्षकों की सेवा में 5 वर्ष से अधिक समय शेष है
👉 उन्हें तय समय सीमा में टीईटी पास करना अनिवार्य होगा
🔸 जिनकी

सेवा अवधि 5 वर्ष से कम बची है
👉 वे सेवानिवृत्ति तक सेवा में बने रह सकते हैं,
लेकिन बिना टीईटी पास किए पदोन्नति नहीं मिलेगी
😟 शिक्षकों में बढ़ी चिंता
करीब 1 लाख 86 हजार शिक्षकों के सामने अब भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। शिक्षक संगठनों में असंतोष और चिंता का माहौल है, और सरकार से राहत की मांग तेज हो सकती है।

🎙️ रिपोर्ट: कृष्ण प्रताप त्रिपाठी
CMD Desk | तेज इंडिया TV News 24
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश







Views Today : 2
Total views : 19309