HomeE-Paperआजमगढ़ पुलिस पर रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप 🚨

आजमगढ़ पुलिस पर रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप 🚨

🚨 BREAKING NEWS | आजमगढ़ पुलिस पर रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप 🚨
📍 निजामाबाद | आजमगढ़
तेज इण्डिया TV News 24


Reporter: Krishna Pratap Tripathi CMD Desk
⚠️ “10 हजार दो… तभी शुरू होगा काम!”
फरिहा चौकी पर तैनात दरोगा पर घूस मांगने का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पुलिस विभाग पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहां निवासी शहजाद अहमद ने फरिहा पुलिस चौकी पर तैनात नायब दरोगा परमात्मा यादव और एक सिपाही पर रिश्वत मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
पीड़ित का कहना है कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था, जिसे दबंगों द्वारा रुकवा दिया गया। न्याय की उम्मीद लेकर जब वह पुलिस के पास पहुंचा, तो आरोप है कि उसे ही “सिस्टम” का शिकार बना दिया गया।


🟥 शिकायत के अनुसार, फरिहा चौकी पर बुलाकर कहा गया —
“बड़े साहब से बात हो गई है… काम शुरू कराना है तो ₹10,000 लाओ!”
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि दरोगा द्वारा पहले ₹2500 लिए गए और बाद में ₹5000 अतिरिक्त की मांग की गई।


🔥 क्षेत्राधिकारी के आदेश पर हरकत में आया पुलिस विभाग
मामला जब क्षेत्राधिकारी सदर तक पहुंचा तो जांच के निर्देश दिए गए। इसके बाद थाना निजामाबाद में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हुई।
📌 मुकदमे की कायमी हेड कांस्टेबल सतीश चंद्र विशाल द्वारा की गई है।


⚖️ बड़ा सवाल —
“क्या अब न्याय भी रिश्वत के बिना नहीं मिलेगा?”
आजमगढ़ में सामने आया यह मामला सिर्फ एक शिकायत नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था पर उठता बड़ा प्रश्न है। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह कानून के रक्षक पर कानून तोड़ने का गंभीर आरोप माना जाएगा।


प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के दावों के बीच यह घटना पुलिस महकमे की कार्यशैली पर गहरा सवाल छोड़ रही है।


🚨 तेज इण्डिया TV News 24
“सवाल जनता का… जवाब सिस्टम को देना होगा!”

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
77 %
1.7kmh
89 %
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!