मऊ के लाल डॉ. विवेक सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में मिली नियुक्ति

मऊ के लाल डॉ. विवेक सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में मिली नियुक्ति

0
138

तेज इण्डिया TV News 24
EXCLUSIVE NEWS


रिपोर्टर – Krishna Pratap Tripathi
स्थान – मऊ, उत्तर प्रदेश



मऊ के लाल डॉ. विवेक सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में मिली नियुक्ति


कड़ी मेहनत और शोध के दम पर हासिल की बड़ी सफलता, पूरे जिले में खुशी की लहर


मऊ जनपद के लिए गर्व की खबर है। जिले के कहिनौर गांव के होनहार युवा वैज्ञानिक डॉ. विवेक सिंह का चयन रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में असिस्टेंट प्रोफेसर (जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग) के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।


सदर तहसील क्षेत्र के कहिनौर गांव निवासी तथा टी.डी. कॉलेज बलिया के प्रोफेसर डॉ. इन्द्रप्रताप सिंह के पुत्र डॉ. विवेक सिंह ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
डॉ. विवेक की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, मऊ से हुई। इसके बाद उन्होंने जीवन राम इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। कृषि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए उन्होंने बांदा कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक, नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज से एम.एससी. (एजी.) तथा हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।


शोध के क्षेत्र में भी डॉ. विवेक का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके कई शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। अब उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।


उनकी इस सफलता पर पिता डॉ. इन्द्रप्रताप सिंह, माता श्रीमती कविता सिंह सहित पूरे परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


डॉ. विवेक सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे मऊ जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह सफलता बताती है कि समर्पण, मेहनत और शिक्षा के प्रति लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


कैमरामैन के साथ, कृष्णा प्रताप त्रिपाठी, तेज इण्डिया TV News 24, मऊ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here