HomeUncategorizedगाजीपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

गाजीपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

तेज इंडिया TV News 24
रिपोर्टर – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी, CMD डेस्क, गाजीपुर (उ.प्र.)


🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गाजीपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं
गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली गांव स्थित सलेमपुर डेरा बस्ती में रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, बस्ती के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन बिजली का तार काफी नीचे लटक रहा था। इसी बीच मुहम्मद जान पुत्र कलीम (उम्र लगभग 18 वर्ष) के घर उनके छोटे भाई की शादी की रस्में चल रही थीं। घर में टेंट लगाने का कार्य जारी था और पूरा परिवार खुशियों में डूबा हुआ था।
बताया जा रहा है कि टेंट का लोहे का पाइप अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गया। देखते ही देखते पाइप में करंट दौड़ गया और मुहम्मद जान उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।
शादी की खुशियां पलभर में चीख-पुकार और मातम में बदल गईं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से बिजली के तार नीचे लटक रहे थे, जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
🎤 हेड लाइन
“गाजीपुर में लापरवाही ने ली एक और जान… जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। क्या बिजली विभाग की अनदेखी इस हादसे की असली वजह है? बड़ा सवाल।”
कैमरा पर्सन सहित रिपोर्ट — तेज इंडिया TV News 24

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
35 %
1.8kmh
49 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!