HomeUncategorizedमऊ में “वर्दी वाला गुंडा” का आरोप!सिपाही ने चौकी पर लाठी तानकर...

मऊ में “वर्दी वाला गुंडा” का आरोप!सिपाही ने चौकी पर लाठी तानकर दी गालियां और धमकी, वीडियो वायरल

तेज इंडिया TV News 24
रिपोर्टर – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी
स्थान – मऊ, उत्तर प्रदेश
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
मऊ में “वर्दी वाला गुंडा” का आरोप!
सिपाही ने चौकी पर लाठी तानकर दी गालियां और धमकी, वीडियो वायरल


मऊ जनपद के सरसेना पुलिस चौकी (थाना चिरैयाकोट थाना) से पुलिस के व्यवहार को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सिपाही ने सरेआम गालियां दीं, लाठी तानकर धमकाया और चौकी परिसर में हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर के महाहर (मरदह) से रासेपुर, आजमगढ़ एक मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे दो चारपहिया वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्ष मामले के समाधान के लिए पुलिस चौकी पहुंचे थे।
लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद एक सिपाही ने मामले को शांत कराने के बजाय दोनों पक्षों को अपशब्द कहे, लाठी तानकर डराया और कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
❗ सवालों के घेरे में पुलिस का रवैया
क्या वर्दी का ऐसा इस्तेमाल जायज है?
क्या आम नागरिक न्याय की उम्मीद लेकर चौकी जाएं या अपमान का डर लेकर?
क्या संबंधित सिपाही पर होगी कार्रवाई?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ही कानून हाथ में लेती दिखे तो आमजन किससे न्याय की उम्मीद करे?
फिलहाल, उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित सिपाही पर विभागीय कार्रवाई संभव है।
📌 तेज इंडिया TV News 24
हर खबर पर पैनी नजर…
कृष्णा प्रताप त्रिपाठी, मऊ

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
65 %
0.6kmh
76 %
Sat
31 °
Sun
33 °
Mon
29 °
Tue
28 °
Wed
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!