HomeUttar Pradeshगाजीपुर, उत्तर - प्रदेशअत्यंत दुखद समाचार, श्री हरिशंकर महाविद्यालय, जमुवारी (बहलोलपुर), गाज़ीपुर के बड़े बाबू...

अत्यंत दुखद समाचार, श्री हरिशंकर महाविद्यालय, जमुवारी (बहलोलपुर), गाज़ीपुर के बड़े बाबू रामजी पांडे का निधन

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | तेज इंडिया TV News 24
रिपोर्टर: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी


CMD डेस्क, गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश)
🕯️ अत्यंत दुखद समाचार
श्री हरिशंकर महाविद्यालय, जमुवारी (बहालोलपुर), गाज़ीपुर के बड़े बाबू रामजी पांडे का निधन
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री हरिशंकर महाविद्यालय, जमुवारी के वरिष्ठ कर्मचारी एवं संस्थान की रीढ़ कहे जाने वाले बड़े बाबू श्री रामजी पांडे निवासी पांडेपुर सुरजन , भोजापुर ( मरदह ) गाजीपुर ,का सोमवार 16 मार्च 2026 को देर शाम वाराणसी स्थित Popular Hospital में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया।

क्षतिग्रस्त होंडा एसपी बाइक


बताया जा रहा है कि 07 मार्च 2026 को शाम लगभग 3–4 बजे कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार Mahindra Scorpio ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी, टक्कर इतना भयानक था कि नई बाइक के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में उनके दाहिने पैर और बाएं हाथ की हड्डियां गंभीर रूप से टूट गई थीं।


घटना के तुरंत बाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उपेन्द्र कांत चौबे ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त बाइक को कॉलेज परिसर में सुरक्षित रखवाया और उन्हें बोलेरो वाहन से मऊ स्थित डॉक्टर पी.के. गुप्ता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
तीन दिन इलाज के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने के बजाय पेट दर्द की समस्या बताकर उन्हें Lotus Hospital आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया।
तीन दिनों तक राहत न मिलने पर चिकित्सकों ने उन्हें आगे इलाज के लिए वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल भेज दिया।
वहीं इलाज के दौरान तीन दिन बाद सोमवार देर शाम उनका निधन हो गया।

मृतक के परिजनों में बुजुर्ग मां , बाप ( श्री राम निवास पांडे ) , बड़ा व विकलांग भाई के अलावा पत्नी खुशबू पांडे साथ में नन्हा बच्चा शिवाय उर्फ कान्हा पांडे को पीछे छोड़ कर चले गए।


😔 क्षेत्र में शोक की लहर
इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं महाविद्यालय परिसर और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
🕯️ तेज इंडिया TV News 24 की श्रद्धांजलि
इस दुखद घटना पर तेज इंडिया TV News 24 की पूरी टीम ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


चैनल के CMD के.पी. त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान शिव से प्रार्थना की कि वे शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति… 🕯️

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
43.7 ° C
43.7 °
43.7 °
8 %
4.1kmh
8 %
Fri
43 °
Sat
46 °
Sun
46 °
Mon
47 °
Tue
44 °

Most Popular

error: Content is protected !!