HomeUttar Pradeshफतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि की गुंडों द्वारा निर्दयता से पिटाई कर हत्या...

फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि की गुंडों द्वारा निर्दयता से पिटाई कर हत्या के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

तेज इंडिया TV News 24
Reporter – Krishna Pratap Tripathi
स्थान – फतेहपुर, उत्तर प्रदेश


🔴 Big Political Breaking News 🔴

फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि की गुंडों द्वारा निर्दयता से पिटाई कर हत्या के बाद अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
आज इस घटना से पीड़ित परिवार से मिलने और आर्थिक सहायता देने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही अजय राय का काफ़िला फतेहपुर के लिए रवाना हुआ, प्रशासन ने सुरक्षा के नाम पर उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और हिरासत में ले लिया।
अध्यक्ष जी का कहना है कि —

“सरकार गरीबों, दलितों और उत्पीड़ितों की आवाज़ दबाना चाहती है। हरिओम वाल्मीकि को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है, लेकिन प्रदेश सरकार अपराधियों को बचाने में लगी है।”

कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, प्रशासन का तर्क है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इस घटना से फतेहपुर का माहौल राजनीतिक रूप से गर्म हो गया है, जबकि स्थानीय लोग हरिओम वाल्मीकि के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर अडिग हैं।


📍 तेज इंडिया TV News 24
📢 “सच के साथ, जनता के साथ।”


तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
35 %
1.8kmh
49 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!