Homeराजनीतिबिहार विधानसभा चुनाव 2025 – सीटों का संग्राम तेज़! 🔥

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 – सीटों का संग्राम तेज़! 🔥

तेज इंडिया TV News 24
Reporter – Krishna Pratap Tripathi
स्थान – पटना / दिल्ली ब्यूरो


🗳️ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 – सीटों का संग्राम तेज़! 🔥

बिहार में राजनीतिक पारा चरम पर है। महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है।
सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज दिल्ली रवाना हो सकते हैं, जहां वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।
दरअसल, कांग्रेस 58 सीटों की मांग पर अड़ी हुई है, जबकि आरजेडी 52 से 54 सीटें देने को तैयार है। बीती रात दोनों दलों के बीच लंबी बातचीत चली, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका, जिससे उम्मीदवारों की सूची पर रोक लग गई है।

राजनीतिक गलियारों में अब ये चर्चा जोरों पर है कि अगर सहमति नहीं बनी तो महागठबंधन में दरार के आसार और बढ़ सकते हैं। वहीं,
एनडीए खेमे में भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं — उपेंद्र कुशवाहा छह से अधिक सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं, खासकर मधुबनी और खजौली सीटों पर उनकी गहरी दिलचस्पी बताई जा रही है।


🟡 जेडीयू की तैयारी पूरी — संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार!
इस बीच, जेडीयू (JDU) ने अपने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग फाइनल कर ली है।
सूत्रों के अनुसार, अनंत सिंह, चेतन आनंद, विजय चौधरी, लेसी सिंह, मनोरमा देवी जैसे कई नामों को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है।
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पार्टी जल्द ही आधिकारिक सूची जारी कर सकती है।


📰 राजनीतिक हलचल तेज — हर दल अपनी रणनीति साधने में जुटा!
जहां महागठबंधन में सीटों की खींचतान से मतभेद गहराते दिख रहे हैं, वहीं एनडीए और जेडीयू की आंतरिक रणनीतियां भी चर्चा में हैं।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार चुनावी समीकरण जातीय संतुलन और युवा नेतृत्व पर टिका होगा।

बिहार की राजनीति में आने वाले 72 घंटे निर्णायक साबित हो सकते हैं।
क्या तेजस्वी-राहुल की मुलाकात से जमेगी बात, या बढ़ेगी तकरार — इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।


📍तेज इंडिया TV News 24
🎙️ “हर खबर पर नज़र, सच के साथ।”


तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
77 %
1.7kmh
89 %
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!