HomeकारोबारLucknow, Uttar Pradeshप्रदेश के 67 हजार निजी स्कूलों में आरटीई के तहत मिलेगा प्रवेश,...

प्रदेश के 67 हजार निजी स्कूलों में आरटीई के तहत मिलेगा प्रवेश, आवेदन प्रक्रिया जल्द

तेज इंडिया TV News 24
Reporter: Krishna Pratap Tripathi
News Desk | लखनऊ

प्रदेश के 67 हजार निजी स्कूलों में आरटीई के तहत मिलेगा प्रवेश, आवेदन प्रक्रिया जल्द

लखनऊ। प्रदेश में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी विद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इस शैक्षणिक सत्र में प्रदेश भर के लगभग 67 हजार निजी विद्यालयों को आरटीई पोर्टल पर मैप किया गया है, जिनमें 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार इस बार आवेदन प्रक्रिया पिछले सत्र की तुलना में कुछ देरी से शुरू होगी। विभाग द्वारा आरटीई पोर्टल में तकनीकी बदलाव और नए अपडेट किए जा रहे हैं, जिस कारण तय समय पर आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। विभाग का कहना है कि पोर्टल पूरी तरह अपडेट होते ही आवेदन की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले शैक्षणिक सत्र में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 1 दिसंबर से आवेदन शुरू हो गए थे, जबकि नियमों के अनुसार शैक्षणिक सत्र शुरू होने से कम से कम चार महीने पहले प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो जानी चाहिए। इस बार भी नियमों के अनुसार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और चरणबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता सुधार के लिए लागू हुआ ‘पिलर फ्रेमवर्क’

वहीं, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने ‘पिलर फ्रेमवर्क’ लागू किया है। इस फ्रेमवर्क के जरिए शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जमीनी स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

‘पिलर फ्रेमवर्क’ के तहत कार्यों को पांच आसान चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और अकादमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) मिलकर हर महीने स्कूलों के निरीक्षण और सुधार की योजना बनाएंगे। इसके बाद आवेदन और कार्यों का सत्यापन किया जाएगा। दूसरे चरण में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा अंतिम सत्यापन किया जाएगा।

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से स्कूलों की वास्तविक जरूरतों को समझकर काम किया जाएगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार संभव हो सकेगा।

तेज इंडिया TV News 24
आपकी आवाज़, आपकी खबर

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
43.2 ° C
43.2 °
43.2 °
12 %
3.5kmh
9 %
Fri
43 °
Sat
46 °
Sun
46 °
Mon
47 °
Tue
44 °

Most Popular

error: Content is protected !!