
ब्रेकिंग न्यूज
🚨 BREAKING NEWS | सहारनपुर से बड़ी खबर 🚨
बिहार का कुख्यात शूटर ललन सिंह यूपी पुलिस के एनकाउंटर में ढेर

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर…
बिहार का मोस्ट वांटेड और कुख्यात शूटर ललन सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में ललन सिंह ने दो दरोगाओं, एक बैंक मैनेजर समेत कुल 7 लोगों की निर्मम हत्या कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।
बताया जा रहा है कि करोड़ों की गाड़ियों फॉर्च्यूनर और थार छोड़कर वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के जिलों में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन आखिरकार यूपी पुलिस के जाल से बच नहीं सका।

सहारनपुर में हुई जबरदस्त मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। जवाबी फायरिंग में कुख्यात शूटर ललन सिंह मारा गया।

यूपी पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

“अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” की नीति पर एक बार फिर यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

📍 रिपोर्टर: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी
📍 CMD डेस्क, तेज इंडिया TV News 24
📍 सहारनपुर, उत्तर प्रदेश







Views Today : 13
Total views : 19257