Homeअपराधगोली कांडपुलिस की छवि को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला

पुलिस की छवि को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला

तेज इंडिया TV News 24 | रिपोर्टर: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश | जालौन
उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला जालौन जिले से सामने आया है। यहां यूपी पुलिस के भीतर ही कथित तौर पर अनैतिक संबंधों, वसूली और मानसिक उत्पीड़न की ऐसी परतें खुली हैं, जिसने पूरे महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
मामला कुठौंद थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की गोली लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि जिस वक्त इंस्पेक्टर अरुण को गोली लगी, उस समय उनके साथ कमरे में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा मौजूद थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।


घटना के अगले ही दिन गोरखपुर से जालौन पहुंचे इंस्पेक्टर अरुण कुमार के परिजनों ने पूरे मामले को हत्या करार देते हुए महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इंस्पेक्टर अरुण कुमार और महिला कांस्टेबल मीनाक्षी के रिश्तों की चौंकाने वाली कहानी सामने आने लगी। बताया जा रहा है कि अरुण कुमार राय पहले जालौन की कोच कोतवाली में इंस्पेक्टर थे और उसी दौरान मेरठ निवासी मीनाक्षी शर्मा भी कोच थाने में तैनात थी। यहीं से दोनों के बीच कथित नजदीकियां बढ़ीं।
नाम न छापने की शर्त पर कोच थाने में तैनात रहे एक पुलिसकर्मी ने बताया कि अरुण कुमार राय के कार्यकाल में मीनाक्षी शायद ही कभी वर्दी में नजर आती थी। वह थाने में ड्यूटी कम करती थी लेकिन पूरे रौब के साथ घूमती थी। सभी जानते थे कि वह इंस्पेक्टर की खास है। बाद में जब अरुण कुमार कुठौंद थाने के इंस्पेक्टर बने, तो मीनाक्षी को 112 पीआरवी में तैनाती मिल गई।
जांच में यह भी आरोप सामने आए हैं कि मीनाक्षी शर्मा की शादी तय होने वाली थी और उसने इंस्पेक्टर अरुण कुमार से शादी के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की मांग की थी। बताया जा रहा है कि इसी दबाव और मानसिक तनाव के चलते इंस्पेक्टर अरुण कुमार टूट गए और उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि मीनाक्षी शर्मा के उसी थाने में तैनात करीब 9 अन्य पुलिसकर्मियों से भी कथित संबंध थे। किसी से सोने की ज्वेलरी तो किसी से महंगे एप्पल मोबाइल फोन लेने के आरोप हैं। मीनाक्षी ऐशो-आराम की जिंदगी जी रही थी—महंगी ज्वेलरी, ब्रांडेड कपड़े और लग्जरी गैजेट्स इसकी गवाही देते हैं।
फिलहाल मामला गंभीर जांच के दायरे में है। पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन, नैतिकता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा इस समय सलाखों के पीछे है, जबकि इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत ने पूरे प्रदेश में पुलिस सिस्टम की अंदरूनी हकीकत को उजागर कर दिया है।


तेज इंडिया TV News 24
सच दिखाएंगे, सच बताएंगे।

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
65 %
0.6kmh
76 %
Sat
31 °
Sun
33 °
Mon
29 °
Tue
28 °
Wed
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!