Homeबड़ी ख़बरेंगाजीपुर: खानपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत संविदाकर्मी धर्मेंद्र यादव की विद्युत दुर्घटना...

गाजीपुर: खानपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत संविदाकर्मी धर्मेंद्र यादव की विद्युत दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत

🚨 BREAKING NEWS
गाजीपुर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई!


संविदाकर्मी धर्मेंद्र यादव की करंट लगने से मौत के मामले में 4 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित, कुशल लाइनमैन बर्खास्त


गाजीपुर: खानपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत संविदाकर्मी धर्मेंद्र यादव की विद्युत दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के मामले में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।
उच्चस्तरीय जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर सहायक अभियंता (एसडीओ), अवर अभियंता (जेई) और ड्यूटी पर तैनात दो टीजी-2 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं घोर लापरवाही के आरोप में कुशल लाइनमैन प्रभुनारायण राम को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।


इसके अलावा अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना और अधिशाषी अभियंता (सैदपुर) सुधाकर सिंह से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बताया जा रहा है कि 4 जुलाई को नेवादा फीडर के अंतर्गत ग्राम आह्लादपुर में ट्रांसफार्मर पर कार्य के दौरान संविदाकर्मी धर्मेंद्र यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने खानपुर-जौनपुर मार्ग जाम कर दिया था। पुलिस और एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई।


परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बावजूद कोई वरिष्ठ अधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा, जबकि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात जेई और टीजी-2 कर्मचारी उपकेंद्र छोड़कर चले गए थे।


अब सवाल यह है—क्या यह कार्रवाई जिम्मेदारी तय करने की शुरुआत है, या पूरे मामले में अभी और बड़े कदम उठाए जाएंगे?


रिपोर्ट: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी
तेज इंडिया TV News 24 | पूर्वांचल

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
77 %
1.7kmh
89 %
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!