Homeबड़ी ख़बरेंदिल्ली में फिर फटा AC ‘बम’ !

दिल्ली में फिर फटा AC ‘बम’ !

पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत, बेटा गंभीर

🚨 EXCLUSIVE BREAKING NEWS 🚨

दिल्ली में फिर फटा AC ‘बम’ !

पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत, बेटा गंभीर

तेज इण्डिया TV News 24
Reporter – Krishna Pratap Tripathi | CMD Desk
📍 Delhi NCR

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके हौज खास से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। देर रात एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें विश्व बैंक के पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सेवानिवृत्त IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार गर्ग (80 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह AC के इंडोर यूनिट में ब्लास्ट बताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि पूरे घर में आग और धुआं फैल गया। बताया जा रहा है कि धुएं के कारण दम घुटने से पूर्व IAS अधिकारी की जान चली गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 11:18 बजे हौज खास थाना पुलिस को PCR कॉल के जरिए आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की टीम तुरंत पहुंची। उस समय घर में धनेंद्र कुमार गर्ग, उनकी पत्नी, बेटा और दो घरेलू कर्मचारी मौजूद थे।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर हालत में बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पूरे इलाके में इस दर्दनाक घटना के बाद दहशत का माहौल है।

बड़ा सवाल ❓

क्या गर्मी के मौसम में AC बन रहे हैं मौत का कारण?
क्या समय पर सर्विस और सुरक्षा जांच की अनदेखी पड़ रही है भारी?

📢 तेज इण्डिया TV News 24 आपसे अपील करता है —
अपने घरों में लगे AC और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की नियमित जांच जरूर कराएं।

#Delhi #ACBlast #BreakingNews #HauzKhas #DelhiFire #IASOfficer #TezIndiaTVNews24 #KrishnaPratapTripathi

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
63 %
0.3kmh
99 %
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!