Homeबड़ी ख़बरेंहरिशंकर महाविद्यालय के सबसे बड़े पुत्र "बीएससी" का सड़क दुर्घटना में असामयिक...

हरिशंकर महाविद्यालय के सबसे बड़े पुत्र “बीएससी” का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया है।

🚨 व्यंग्यात्मक ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

तेज इण्डिया TV News 24

रिपोर्टर – मुकेश जैसराज | गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

🎙️ एंकर स्पेशल रिपोर्ट!

अश्रु पूर्ण समाचार,

अत्यंत दुख और व्यंग्य मिश्रित माहौल में बड़ी खबर सामने आ रही है। हरिशंकर महाविद्यालय के सबसे बड़े पुत्र “बीएससी” का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह “बीएससी” और उसका छोटा भाई “बीए”, अपने संरक्षकों के मार्गदर्शन में तेल बचाने और भविष्य संवारने के उद्देश्य से जौनपुर विश्वविद्यालय की ओर साइकिल यात्रा पर निकले थे। रास्ते में कथित रूप से एक हाई-प्रोफाइल “चार चक्के वाली व्यवस्था” ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना इतनी भीषण थी कि “बीएससी” का गणित रूपी दायां हाथ, बायो रूपी बायां हाथ तथा पूरा शैक्षणिक सिर धड़ से अलग हो गया। मौके पर ही उसकी शैक्षणिक यात्रा समाप्त हो गई।

वहीं छोटा भाई “बीए” गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसके कई विषय रूपी अंग पहले ही साथ छोड़ चुके हैं और शेष विषय भी धीरे-धीरे दूरी बना रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि उसकी विश्वविद्यालय तक पहुंचने की संभावना लगातार कम होती जा रही है।

घटना के तुरंत बाद महाविद्यालय की दो सदस्यीय टीम ने बिना अधिक शोर-शराबे के “बीएससी” का अंतिम संस्कार कर दिया।

उधर, परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य “एमए” को जब इस घटना की सूचना मिली तो वे गहरे सदमे में चली गईं। सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि संस्थान की नींव में वर्षों से उपेक्षा, अव्यवस्था और प्रबंधन संबंधी समस्याएं घर कर चुकी हैं, जिसके कारण आने वाले समय में संस्थान की स्थिति और अधिक कमजोर हो सकती है।

📺 तेज इण्डिया TV News 24 की टीम ने “बीएससी” को व्यंग्यात्मक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा जगत की इस प्रतीकात्मक घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

“बीएससी अमर रहे!” “बीए संघर्ष करे!” “एमए स्वस्थ रहे!”

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
63 %
0.3kmh
99 %
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!