Homeराजनीतिप्रधानमंत्री आज काशी में, कल दिखाएंगे चार वंदेभारत को हरी झंडी

प्रधानमंत्री आज काशी में, कल दिखाएंगे चार वंदेभारत को हरी झंडी

तेज इंडिया TV News 24


न्यूज़ एजेंसी
रिपोर्टर – कृष्ण प्रताप त्रिपाठी, वाराणसी
ब्यूरो चीफ – उत्तर प्रदेश


प्रधानमंत्री आज काशी में, कल दिखाएंगे चार वंदेभारत को हरी झंडी
शाम 5:10 बजे पहुंचेंगे बाबतपुर एयरपोर्ट, बरेका अतिथिगृह में करेंगे रात्रि विश्राम
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनका आगमन शुक्रवार शाम 5:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर होगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना उनकी अगवानी करेंगे। प्रधानमंत्री यहां से सड़क मार्ग से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के अतिथिगृह के लिए रवाना होंगे, जहां उनका भव्य स्वागत पुष्पवर्षा, शंखनाद और आरती के साथ किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी बरेका अतिथिगृह में रात्रि विश्राम करेंगे। शाम 6 बजे से भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक करेंगे, जिसमें क्षेत्रीय विकास और आगामी परियोजनाओं पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद प्रधानमंत्री रोप-वे प्रोजेक्ट सहित कुछ निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
दौरे के दूसरे दिन यानी 8 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी बनारस रेलवे स्टेशन से चार नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री का यह दौरा न सिर्फ वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा से जुड़ा है, बल्कि यह बनारस को देश के रेलवे और पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी 8 नवंबर को सुबह 9:20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दरभंगा के लिए रवाना होंगे।
📲 ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़ें हमारे व्हाट्सएप चैनल से और पाएँ हर खबर सबसे पहले।

TejIndiaTVNews24 #Varanasi #PMModiInKashi #VandeBharatTrains #BJPMeetings #Bareka #UPBureau

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
68 %
1.3kmh
99 %
Sun
30 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!