
Big Breaking News | गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)
गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कम्पोजिट विद्यालय, मरदह (ब्लॉक–मरदह, जनपद गाजीपुर) में बीती रात भीषण चोरी की घटना सामने आई है।

अज्ञात चोरों ने विद्यालय की खिड़की व रोशनदान तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और स्कूल के छह कमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान चोरों ने कक्षाओं में रखे हजारों रुपये मूल्य के शैक्षिक व अन्य उपयोगी सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो कमरों की हालत देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। विद्यालय प्रशासन द्वारा चोरी गए सामान की सूची तैयार की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।








Views Today : 15
Total views : 12588