HomeUttar Pradeshमऊ, उत्तर प्रदेशरानीपुर कांड में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रानीपुर कांड में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

🚨 EXCLUSIVE CRIME BREAKING NEWS 🚨

रानीपुर कांड में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मऊ, उत्तर प्रदेश | तेज इण्डिया TV News 24 | रिपोर्टर: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी, CMD Desk

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ हुई सनसनीखेज घटना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बहुचर्चित रानीपुर कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिन्स उर्फ शिवम (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित स्वाट, एसओजी, सर्विलांस और रानीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार इस घटना के बाद पीड़िता ने कथित रूप से आत्मघाती कदम उठा लिया था।

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक उसी रात आरोपी के एक साथी द्वारा पीड़िता की छोटी नाबालिग बहन के साथ भी दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच जारी है तथा सभी दोषियों को जल्द कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

तेज इण्डिया TV News 24 इस संवेदनशील मामले की हर अपडेट पर अपनी नजर बनाए हुए है।

BREAKING HEADLINES

🔴 रानीपुर कांड में बड़ा खुलासा
🔴 दुष्कर्म का मुख्य आरोपी प्रिन्स उर्फ शिवम गिरफ्तार
🔴 पूछताछ में आरोपी ने किया बड़ा कबूलनामा
🔴 दूसरी नाबालिग बहन के साथ भी दुष्कर्म का खुलासा
🔴 एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
🔴 पूरे क्षेत्र में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
34 ° C
34 °
34 °
40 %
4.2kmh
64 %
Fri
38 °
Sat
42 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!