HomeUncategorizedबेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन थानाध्यक्षों समेत चार की मौत

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन थानाध्यक्षों समेत चार की मौत

🚨 BIG BREAKING NEWS 🚨
बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन थानाध्यक्षों समेत चार की मौत
तेज इण्डिया TV News 24


रिपोर्टर – कृष्णा प्रताप त्रिपाठी | CMD Desk
मधेपुरा, बिहार
बेगूसराय जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे बिहार पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर सरकारी वाहन से अपने जिले वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।


हादसे में मृतक अधिकारी
🔹 नीरज कुमार – थाना प्रभारी, बेलारी थाना (मधेपुरा)
🔹 ज्ञानेंद्र अमर – थाना प्रभारी, अरार थाना (मधेपुरा)
🔹 साजन पासवान – थाना प्रभारी, रतवारा थाना (मधेपुरा)
🔹 नीरज कुमार – सरकारी वाहन चालक


बताया जा रहा है कि तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि थाना प्रभारी साजन पासवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद बिहार पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।


शोक संदेश
“देश और समाज की सुरक्षा में समर्पित चार जिंदगियां सड़क हादसे की भेंट चढ़ गईं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

BreakingNews #Begusarai #BiharPolice #RoadAccident #BigBreaking #Madhhepura #PoliceOfficer #TezIndiaTVNews24 #KrishnaPratapTripathi #CMDDesk #NH31 #BiharNews #SadNews #NewsUpdate

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
38.8 ° C
38.8 °
38.8 °
27 %
2.5kmh
60 %
Fri
39 °
Sat
42 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!