HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश में मतदाता सूची अपडेट, 6 जनवरी से आपत्ति–दावे शुरू

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची अपडेट, 6 जनवरी से आपत्ति–दावे शुरू

तेज इंडिया TV News 24


Reporter: Krishna Pratap Tripathi
भारत निर्वाचन आयोग का विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान 2026
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची अपडेट, 6 जनवरी से आपत्ति–दावे शुरू
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में विशेष सघन पुनरीक्षण–2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग ने आलेख्य (ड्राफ्ट) मतदाता सूची 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और त्रुटिरहित, पारदर्शी सूची तैयार करना है।
आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। नाम जांचने के लिए QR कोड, ECINET मोबाइल ऐप, तथा आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है। यदि सूची में नाम, पता, आयु या अन्य विवरणों में कोई त्रुटि हो, या नाम जुड़वाना/हटवाना हो, तो दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 11 जनवरी 2026 को सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का पठन किया जाएगा, ताकि आम नागरिक मौके पर ही अपनी जानकारी सत्यापित कर सकें।
वोटर बनने के लिए पात्रता के अंतर्गत भारतीय नागरिक होना, उत्तर प्रदेश के संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सामान्यतः निवास करना और 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन एवं सुधार के लिए मतदाता ECINET ऐप (Android/iOS) या वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन 1950 तथा सोशल मीडिया हैंडल @ceoup / @voiceofvotersup पर संपर्क किया जा सकता है।
तेज इंडिया TV News 24 सभी नागरिकों से अपील करता है—
“हर वोट है ज़रूरी, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण कराएं।”

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
63 %
0.3kmh
99 %
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!