HomeUncategorizedएसटीएफ ने दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बाबा भगेलू दास इंटर कॉलेज करुई...

एसटीएफ ने दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बाबा भगेलू दास इंटर कॉलेज करुई (बहलोलपुर) परीक्षा केंद्र पर की छापेमारी

तेज इंडिया TV News 24
Reporter: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी | CMD डेस्क गाज़ीपुर (उ.प्र.)


🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: यूपी बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे के नाम पर परीक्षा देते पकड़ा गया युवक, प्रधानाचार्य गिरफ्तार
गाज़ीपुर जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ ने फिल्मी स्टाइल में दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बाबा भगेलू दास करुई (बहलोलपुर) परीक्षा केंद्र पर छापेमारी की, जहां दूसरे के नाम पर परीक्षा देने का मामला पकड़ा गया।


जांच के दौरान पाया गया कि शुभम यादव पुत्र रविंद्र यादव की जगह शिवम यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी ग्राम कंधेरी, थाना सरायलखंशी, जनपद मऊ परीक्षा दे रहा था। आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक जांच कराए बिना ही परीक्षार्थी को बैठा दिया गया।


एसटीएफ की शिकायत पर कक्ष निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
📌 इन धाराओं में दर्ज हुआ केस:
उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024 की धारा 07/13(3), 08/09/13(4)
भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 319(2)
पुलिस ने फर्जी परीक्षार्थी शिवम यादव तथा परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव (निवासी करुई, बहलोलपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाज़ीपुर) को हिरासत में ले लिया है।
🎤 सवाल उठते हैं:


क्या परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक जांच जानबूझकर नहीं कराई गई?
क्या इसमें किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता है?
क्या और भी परीक्षार्थियों की जांच होगी?
एसटीएफ और स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर यह घटना बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।


📺 तेज इंडिया TV News 24
हर खबर पर पैनी नजर…
रिपोर्ट: कृष्णा प्रताप त्रिपाठी, CMD डेस्क गाज़ीपुर

तेज इंडिया TV News 24
तेज इंडिया TV News 24
I am Reporter and reporting all over India.
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
63 %
0.3kmh
99 %
Sun
31 °
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
28 °
Thu
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!