🎯 Big Breaking News – गाज़ीपुर से बड़ी खबर!
🗞️ तेज इंडिया TV News 24
Reporter – Krishna Pratap Tripathi
गाज़ीपुर: मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने अभिषेक राम हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पाजी उर्फ रामप्रकाश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के कर्मचंदपुर ग्राम पंचायत के मोमिनपुर गांव में आरोपी पाजी उर्फ रामप्रकाश अपने बेटे से किसी बात को लेकर झगड़ रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक राम पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अभिषेक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता रामबिहारी राम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की।
🚨 पुलिस की तत्परता से आरोपी की गिरफ्तारी ने क्षेत्र में लोगों का भरोसा बढ़ाया है।
गाज़ीपुर: मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने अभिषेक राम हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पाजी उर्फ रामप्रकाश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.1
°
C
28.1
°
28.1
°
77 %
1.7kmh
89 %
Sat
28
°
Sun
34
°
Mon
32
°
Tue
31
°
Wed
29
°







Views Today : 13
Total views : 19257